Wednesday, March 7, 2018

त्रिपुरा, लेनिन और वामपंथ


त्रिपुरा, लेनिन और वामपंथ

होली के अगले दिन ही त्रिपुरा की धरती लाल से भगवा हो गयी | २५ सालों से रही वामपंथियों के अजय किले में दक्षिणपंथियों के इस जीत के राजनितिक गलियारे में कई मायने लगाये जा रहे हैं | जहाँ एक ओर दक्षिणपंथियों के हौसले बुलंद हैं और केरल में सिमट के रह गए वामपंथ के समाप्ति के कयास लगाये जा रहे हैं, वहीँ दूसरी ओर वामपंथ इसे जनता की गलती और पूंजीवाद और धन के बल पर प्राप्त किया गया विजय बता रहे हैं |

अब जबकि भाजपा समर्थित भीड़ द्वारा लेनिन की प्रतिमा तोड़ी जा रही है तो पूरी वामपंथ जमात इसकी घोर भर्त्सना कर रहा है और फासिस्टों द्वारा लोकतंत्र की हत्या बता रहा है, लेकिन अपना आत्म-अवलोकन नहीं कर रहा है की आखिर क्या कारण है की विश्व की सबसे बड़ी लोकतंत्र के लिए साम्यवाद व्यावहारिक नहीं रह गया है !


चाहे वो राजतन्त्र हो या लोकतंत्र सत्ता-परिवर्तन के बाद प्रतीकात्मक रूप में कुछ विध्वंस होता रहा है, चाहे वो कोई भी युग या समय क्यों ना हो | रूस और फ़्रांस में पुरे शाही परिवार की हत्या की गयी, इराक में सद्दाम हुसैन की प्रतिमा तोड़ दी गयी,  हमने अंग्रेजों द्वारा प्रचलित कई व्यवहारों को बदला (शर्म की बात है अभी भी बहुत कुछ अंग्रेजों के ज़माने की तरह ही हो रहा है), कांग्रेस की हार के बाद जनता पार्टी की सरकार और अन्य सरकारों ने योजनाओं का नाम नेहरु परिवार को छोड़कर अन्य नेताओं के नाम पर रखा, मायावती की सरकार हाथी की प्रतिमा बनाती है और समाजवादी दल की सरकार उन प्रतिमाओं को ढक देती है, ममता की सरकार सरकारी इमारत को लाल से नीले रंग में करवाती है..........साहब इन सबकों प्रतीकात्मक रूप में ही देखना चाहिए|

जिस लोकतंत्र के बल पर गाँधी के देश में लेनिन की प्रतिमा का आवरण बनाया गया, आज उसी लोकतंत्र के ही बल पर उस लेनिन की प्रतिमा को तोडा जा रहा है ..........तो फिर आश्चर्य क्यों और ये रुदन क्यों?

साहब यदि करना ही है तो आत्म-अवलोकन कीजिये की आखिर क्या कारण है की वामपंथ विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में अप्रासंगिक क्यों हो रहे हैं | वामपंथी राज्यों की आर्थिक प्रगति कम क्यों हैं ? साम्यवाद का मतलब कर्मठ चीटियों की मेहनत का फल तेलचट्टों को देने से नहीं है और लकीर के फकीर बने रहने से भी नहीं है | साम्यवाद का मतलब तो विकास के पंख बिना किसी भेद-भाव के हर नागरिकों तक सामान रूप से पहुचाने से है और कर्मठ व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने से है ना की यूनियन के नाम पर मजदूरों को अकर्मण्य बनाना  और कल-कारखानों को बंद कराने  से है | आज यदि सार्वजानिक उपक्रमों की बुरी हालत है तो इनके जिम्मेदार यही राजनेता, यूनियन और भ्रष्ट प्रबंधन है | जिन अकर्मण्य लोगों के कारण आज ये सार्वजनिक उपकर्म या तो बंद हो रहे हैं या निजी हाथों में जा रहे हैं उन्ही की अगली पीढ़ी के लिए सरकारी क्षेत्र में नौकरियां रह नहीं जाएँगी |

चाहे वो कोई भी सरकार हो किसी विचार का एकदम ही विरोध करना ही लोकतंत्र के भावना के खिलाफ है| कायदे से संसद में एक अकेले सदस्य का विचार सुनना और समझना उतना ही जरुरी है जितना ही बाकी सदस्यों का .........तभी होगा असली लोकतंत्र| ऐसे में लेनिन की मूर्ति तोड़ने से अच्छा था की आप ऐसे काम करें की कल उस मूर्ति का पुनरुद्धार ना हो| जयप्रकाश नारायण और लोहिया के चेलों ने भले ही उनकी प्रतिमा बनवाई लेकिन उन्होंने ही समाजवाद की मूल भावना को खंडित किया और परिवारवाद की राजनीति की और भारतीय लोकतंत्र के काले पन्नों में दर्ज हुए |

भारत की प्रस्तावना में देश को ‘समाजवादी गणराज्य’ बनाने के लिए लक्ष्य रखा गया है और यही कारण है की हमने पूंजीवादी या साम्यवादी के बजाय ‘मिश्रित अर्थव्यवस्था’ की बुनियाद रखी | हमारे लिए उद्योगों को आजादी भी देनी जरुरी थी और सरकारी नियंत्रण भी....... नीति-निर्माताओं को एक मिश्रण बनाना था जो देश के आर्थिक विकास के पहिये को गति प्रदान करें | शुरआत में समाजवादी लक्ष्य हासिल करने के लिए सार्वजानिक उपक्रमों की स्थापना की  गयी, सरकारी नियंत्रण अधिक था, लेकिन १९९० आते-२ समझ में आ गया था हमारे विकास की गति विश्व से कहीं पीछे है और फिर हमने उदारीकरण की राह पकड़ी | विगत २६ सालों में देश को आर्थिक प्रगति तो मिली लेकिन अब जिस तरीके से सबकुछ निजी हाथों को सौपने की तैयारी हो रही है ऐसे में हमें एकबार फिर अपनी प्रस्तावना के शब्द ‘समाजवादी गणराज्य’ को दुबारा पढना चाहिए और सरकार को आर्थिक नीतियों की रूप-रेखा तय करनी चाहिए |

ऐसे में वामपंथ का पूरी तरीके से विलोप होना भारतीय लोकतंत्र के लिए हितकारी नहीं होगा, लेकिन ये भी बात विचारणीय है की भारत का वामपंथ कोई लेनिन या मार्क्स से प्रेरित नहीं हो सकता, उसके मूल में बापू की पुस्तक ‘हिन्द स्वराज्य’, सरदार पटेल का ‘अंखंड भारत’ का लिए किया गया लौह-प्रयास, बाबा साहेब अंबेडकर की सोच, राजेंद्र प्रसाद व् लाल बहादुर शास्त्री का राजकीय खर्चों के प्रति दृष्टिकोण, क्रांतिकारी भगत सिंह की हिम्मत ( उन्होंने भरी अदालत में बयां दिया था ‘बहरों को सुनाने के लिए धमाके की जरुरत होती है’ | उनके द्वारा फेका गया बम प्रतीकात्मक ही था ) राममनोहर लोहिया का ‘समाजवाद’, श्यामाप्रसाद मुखर्जी का मुखर स्वर और जयप्रकाश नारायण का ‘तानाशाही सरकार के विरूद्ध जन-संघर्ष’ होना चाहिए |

चाहे वो दक्षिणपंथ हो या वामपंथ उसके मूल में यदि उपरोक्त उद्देश नहीं हैं तो वे आज नहीं तो कल भारतीय लोकतंत्र के लिए अप्रासंगिक हो जायेंगे|



(आलेख लेखक के निजी विचार हैं और किसी दल-विशेष के लिए प्रायोजित नहीं है)


Thursday, February 22, 2018

निजीकरण-विनिवेश



निजीकरण-विनिवेश की रट लगाये सरकार
जरा पी.एस.यू, निर्माण के उद्देश्य को तो देखिये
निजीकरण ही नहीं है केवल एक उपाय
उनकी चोरी-बईमानी को भी तो देखिये
खरी-खोटी, गाली देने से पहले हमको
हमारा बेहाल हाल  तो देखिये
माफिया नेताओं के जाल से मुक्त करके
हमारा काम तो एकबार देखिये
आँखों से रंगीन चश्मा हटाके

एकबार जमीनी सच्चाई तो देखिये  

-पथिक (२१.०२.२०१८)

Monday, February 19, 2018

आजादी – सुनने से लेकर देखने तक

आजादी – सुनने से लेकर देखने तक
_____________________

बचपन से सुनते आये कि
भारत आजाद हुआ ४७ में
कोटि-२ है नमन उन शहीदों को
जिन्होंने प्राण गवाएं इस लड़ाई में|

कितना कठिन काम था ये
रियासतों को जोड़ना, सियासतों को तोडना
कोटि -२ है नमन सरदार पटेल लो
जिन्होंने मिलाया सबको एक भारत में |

पर देखते हैं आज आजादी का ये हाल तो
तरस है आता उन कुर्बानियों पर
जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र की लड़ाई में
तरस है आता जलते भारत पर |

चुनावें आती गई, सरकारें बनती गयीं
पर जनता का हाल मत पूछो इन नेताओं से
अपना पेट फुलाते रहे, जनता की कंगाली पर
तरस है आता लोकतंत्र-विधाता पर |

भ्रष्टाचार, नौकरशाही से बुरा हाल है
उसपर से मंहगाई भी बड़ी लाजबाब है
स्वास्थ्य, शिक्षा और बेटी की शादी
अभी भी जनता पर भारी है |

विश्वगुरु बन गया कॉल-सेंटर है
अपनी चीजों पर भी बाहर का पेटेंट है
इम्पोर्टेड को assemble कर यहाँ  
मेक इन इंडिया का परचम लहराया है |

घोटालों की मार से जनता परेशान है
देश के नौनिहाल भी भारी कर्जदार है
अरबों का कर्जा खाके पूंजीपति निहाल है 
फांसी को लगाने अन्नदाता मजबूर हैं |

आरोपों –प्रत्यारोपों से संसद में घमासान है
जमीर को बेच खाए मिडिया भी बईमान है
केसों के बोझ से न्यायालय भी बड़ी सुस्त है
जनता जाये भी तो जाये कहाँ, बड़ी परेशान है |

शिक्षा, सृजन से दूर छात्र नेतागिरी में है या बेरोजगार है
या अच्छी शिक्षा लेकर, लायक बन, देश से फरार है
सरकारी सेवाओं को कहे बुरा - भला पर    
सरकारी नौकरी के लिए मारा-मार  है |

की बुझा नहीं आग अभी कश्मीर का
नक्सल भी बन गया व्यापार है
चीन की चाल देख कर भी
चलाते  चीनी सामान हैं |

पर्यावरण का मत पूछो यहाँ
संस्कृति का भी बुरा हाल है
मातृभाषा को भूलने वाले याद रखो
क्या दोगे आप अपने नौनिहाल को |

निजीकरण की रट लगाये सरकार जरा
सरकार और प्रशासन को पारदर्शी तो कीजिये
माफिया, गुंडों, नेता के दबाब से मुक्त कीजिये
फिर psu का काम आप भी देखिये |

उम्मीद है बची नयी पीढ़ियों से
जो जलाये हैं मशाल नयी सोच की
भाषा, संस्कार व् पर्यावरण से जुड़ रहे
कर रहे खोज नए भारत के लिए |

करते है नमन सब श्रोताओं को
तालियों के भूखे हैं तालियाँ तो दीजिये
दीजिये आशीर्वाद हम कवियों को
की जिन्दा रहे जमीर हमारा कविता के लिए |

-पथिक (दिनांक १९.०२.२०१८)


Sunday, February 18, 2018

सरस्वती-वंदना

सरस्वती-वंदना
___________

हे माँ सरस्वती, हे माँ मैथिल
प्रथम प्रणाम करै छि हे |
कलियुगक अंधियार भगाउ
अहींक शरण आयल छि हे ||

हे माँ महामाया, हे ज्ञानमुद्रा,
मनक भ्रम के दूर करू |
दिय इजोरिया ज्ञान के,
मनक  अन्हरिया दूर करू ||

हे माँ महाविद्या, हे महाभागा,
अहि अज्ञानी के ज्ञान दिय |
छि हम अहींक भरोसे माँ
हमर कर्म के सौभाग्य दिय ||

हे माँ वैष्णवी, हे विशालाक्षी,
सतगुण पर जोर करू |
परा-अपरा के हाथ फेरु
सूतल कुंडली पर चोट करू||

हे माँ महापाशा, हे महाकारा,
हर बाधा स मुक्त करू |
दोष- विकार स  दूर राखु माँ
पथिकक भक्ति स्वीकार करू ||

हे माँ शारदे, हे माँ भारती
भारतक भाग्य उदय करू
सोनक चिरियां, विश्व-गुरु के
फेर से प्रतिष्ठित करू ||

हे माँ सरस्वती, हे माँ मैथिल
प्रथम प्रणाम करै छि हे |
कलियुगक अंधियार भगाउ

अहींक शरण आयल छि हे ||

दिनांक १८.०२.२०१८ 

Monday, June 20, 2016

पिता

पिता 





पिता शब्द से वो ऊँगली याद आती है,
जिसे पकड़कर दुनिया को हमने जाना,
फिर वो डांट-फटकार आती है ,
जिसने हमें इन्सान बनाया |


फिर वो बरगद की छांव दिखती है,
जो धूप-बारिश से हमें बचाता रहता है,
फिर वो इन्सान दिखता है ,
जो ऊपर से पर्वत और अन्दर से समंदर है|


और अब,
पिता शब्द से महसूस होता है 
अनन्त ब्रह्माण्ड,.......जो हर जगह हर पल है 
लेकिन दृश्य से परे है|


जहाँ मेरी आवाज चीखती है,
आजाओ............मुझे नहीं बनना बड़ा,
मुझे जरुरत है फिर से उँगलियों की,
लेकिन निःशब्द है ब्रहामंड..............

(२०.०६.२०१६)


Friday, April 22, 2016

धरोहड़

धरोहड़

हमने खेती करना छोड़ दिया है....की
अब देखा नहीं जाता बर्बाद फसलों का दर्द,
चिपटे पेटों की लपलपाती भूख, 
पसीनों भरे कन्धों का दर्द |

हमने पैसों के पेड़ लगाना शुरू कर दिए हैं...........
ये सोच के की ये पैसा हर चीज को खरीद लायेगा
हर वस्तु, सुविधा और यहाँ तक इन्सान भी
ख़रीदा जा सकता है पैसों से|

पर क्या तुम उस धुप को खरीद पाओगे सूरज से,
क्या ये हवा तुम्हारे पैसों के इशारे पर चलेगी ?
क्या पानी तुम ला पाओगे इन पैसों की गर्मी से
क्या मॉल में उग पायेगी सब्जियां और अनाज

बटोरते जा रहे सम्पति अपनी भावी पीढ़ियों के लिए
जो शायद नहीं जान पायेगी की क्या होता है
कुएं का मीठा पानी, क्या होता है मचान पर सोना,
क्या होता है धरती का आँचल?

क्या खोने की सूची काफी लम्बी है,
छोटी करने की जिम्मेदारी हमारी है
भूत और भविष्य का तो पता नहीं
वर्तमान की जिम्मेदारी हमारी है |



इमेज _ साभार गूगल 



Friday, January 8, 2016

शैतान की भीड़

शैतान की भीड़ 



क्या मालदा.......क्या पूर्णिया ........क्या दादरी
क्या २५०००० लोग और.......... क्या २५० लोग
क्या वामपंथ ...............क्या दक्षिणपंथ   
क्या मुस्लिम तुष्टिकरण और क्या हिन्दू अतिवाद

ये भीड़ पता नहीं कहाँ से आई है
इल्म से मरहूम इस भीड़ को
ना जाने कौन सी अफीम चटाई है जो
ये अपने ही घरों में आग लगा रहे हैं

बढ़ रही हैं ये आग की लपटें ........
गिर रही है लाशें इंसानों की .........
उठ रही है खुदाई धरती से ........
और तमाशबीन है कुर्सी ...........

बस चमक रही है निगाहें ........
कुर्सी पर बैठे इन गिध्धों की और
सियारों की और
भेड़ की खाल ओढ़े भेड़ियों की

ए खुदा ......तू सूरज के साथ में
अपने इल्म की रौशनी भेज यहाँ
अपने उन बन्दों के लिए
जो तेरे नाम पर शैतान बन बैठे हैं

कितना अच्छा होता इल्म भी हमें
चाँद-सूरज की रौशनी से मिलती
बारिश की बूंदों से मिलती और
फूलों की खुशबुओं से मिलती .......

ताकि कोई शैतान तेरे नाम पर
तेरे बन्दे को तेरे बन्दे के खिलाफ
तेरे उसूल के खिलाफ
इस वहशीपन को पैदा ना कर पाता

या तू हमें फिर जानवर बना दे
जो जिन्दा रहने की जंग में
एक –दुसरे को मारते रहें ....लेकिन
बंद कर इस वहशीपन को |



पथिक (०८.०१.२०१६)  

Thursday, January 7, 2016

बाल-मजदुर

बहुत पहले लिखी इस कविता को पन्ने पर देख बड़ी ही ख़ुशी हुई , साथ ही सोचा लगे हाथ पोस्ट भी कर देता हूँ |

बाल-मजदुर

_________

क्या वक़्त से पहले बड़े बनते बच्चों को देखा है 
तो शायद तुमने समझा होगा उस माँ का दर्द 
जो अपने बच्चों के बचपन से मरहूम हो गयी 
और उस बाप की मज़बूरी भी समझी होगी|

चाहे वो कोयले काटते बच्चे हो
या कूड़े बीनते और ढूंढते बच्चे 
या चाय की दुकान का छोटू हो 
या फिर जूते चमकता फेकू हो|

किसी को तरस है इनपर तो किसी को शक
कोई मजबूर कहता है तो कोई चोर कहता है 
लेकिन बचपन में ही बड़े हो गए  
इन बच्चों को कोई बच्चा नहीं कहता|

लोग कहते हैं फिक्र की कोई बात नहीं है,
ये कोई देश का भविष्य थोड़े ही हैं
बड़ा आश्चर्य है, इन नीति-निर्धारकों पर  
इन्हें देश का वर्तमान भी नहीं दिखता !

-पथिक (१४.११.२०१३)

Wednesday, January 6, 2016

आँगन

आँगन


कमरों की बढती आहटों के बीच
आँगन सिमटता और सिमटता जा रहा है|
वो आँगन जो कमरों को जोड़े रखता था
उन्हें एक परिवार का एहसास कराता था|

जहाँ हर कमरे के बच्चे साथ में खेलते थे
घर-परिवार के हर मुद्दे वहीँ तय होते थे
और चूल्हा मानों हर सुलगते मन को
खाने के पल में मीठा व् शांत कर देता था |

लोरियां, सोहर, समदाउन, मंगल सारे कोरस
उसी आँगन में गाये और सीखे जाते थे|  
अचार, पापड़, अदौड़ी, दनौड़ी, तिलौड़ी
बड़ी जन्नत से तैयार किये जाते थे   |

आँगन के बीच में एक तुलसी का पौधा था
जो माँ ही तो थी उस आँगन की और
उस आँगन के हर कमरे की और
उन कमरे के बच्चों की |

अब किसी को जरुरत नहीं है आँगन की,
बस जरुरत है ज्यादा कमरों की
ताकि किसी कमरें की privacy में
किसी और कमरें की दखलंदाजी ना हो |

अब या तो आँगन है नहीं और
आँगन है भी तो एक चूल्हा नहीं है
घर की जगह फ्लैट है और
आँगन की जगह सोसाइटी है |

सोसाइटी जो तबतक साथ है
जबतक आप सबल हैं |
उसकी दिखावे के कार्यक्रम में
हर फ्लैट का स्वागत है |

लेकिन कुल मिलकर वो आँगन नहीं है
जो छाँव देती थी हर कमरों को और
जोडके रखती तो सबको एक परिवार जैसा
तमाम मन-मुटाव और अभावों के बीच |

और तुलसी जो हर आँगन की शोभा होती थी
या तो है ही नहीं और है भी तो
बस किसी बालकनी के कोने में

किसी आँगन की याद में | 

-पथिक (०६.०१.२०१६) 

Sunday, December 13, 2015

विद्रोही

स्व. रमाशंकर यादव 'विद्रोही' को समर्पित, जिनका देहान्त विगत ०८.१२.२०१५ को हुआ |




विद्रोही


विद्रोही एक स्वर है जो
विद्रोह करेगा ही हर उस शख्स के लिए
जो अंतिम पायदाने पर है, या
जिसकी आवाज बस हलक में रह जाती है|

वो झिकझोरेगा हर उस शख़सियत को
जो सिर्फ चैन से सोना चाहता है
वो बुलंद करता रहेगा आवाज 
उन बहरों के कान में धमाके करने के लिए|

आज वो विद्रोही खामोश हो गया है सदा के लिए
पर विधाता...विद्रोही एक चेतना है....जो अजर है
अगर उसकी आवाज विद्रोही थी.........तो
उसकी ख़ामोशी भी बड़ी विद्रोही है |

और वो छोड़ गया है स्वर.........विद्रोह का
लेखनी जो उतार गया है नसों-२ में
और चिंगारी जो बढती ही जा रही है
झरिया के खानों की तरह अन्दर ही अन्दर|
- पथिक (१३.१२.२०१५) 

Tuesday, August 25, 2015

रोटी और शांति

रोटी और शांति

एक दिन तो आएगा,
जब किसान बोयेगा सिर्फ अपने लिए
और सिर्फ अपने बच्चों के लिए|...

और उस दिन
हर कोई किसान होगा,
छोडकर दलाली, ठेकेदारी, उपदेश
क्योंकि अब सबको चाहिए रोटी,
जो उन्हें खुद बोनी है अपने पसीने से
और उस दिन होगी शांति
और बंदूके हो जायेगी खामोश
दुरी नहीं रहेगी इंसानों में,
क्योंकि तब सबका पसीना बहेगा
खेतों में और सभी को पता होगा
दर्द दुसरे कन्धों का
और मतलब चूल्हा बंद होने का |
पर मुझे डर है की
इससे पहले होगा एक रक्तपात .....
सत्ता के लिए नहीं, रोटी के लिए
और रोटी उगाने वालों से
रोटी छिना जायेगा बन्दुक के दम पर|
धीरे-२ रोटी बनाने वाले बन्दुक पकड़ेंगे
और भूलते जायेंगे रोटी बनाना
परिणाम होगा सिर्फ रक्तपात सिर्फ रक्तपात
इतना की इन्सान और जानवर में भेद मिट जायेगा
और तब होगी शांति हमेशा के लिए |
पर क्या भगवान तब तक इन्सान बनाता रहेगा ?
 
 
- पथिक (२४.०८.२०१५)

Thursday, August 20, 2015

मुहब्बत की सच्ची इबारत

मुहब्बत तो मुहब्बत ही होती है लेकिन
फिर भी फर्क है जमीं - आसमां का ...

एक बादशाह के मुहब्बत में
और एक आदमी के मुहब्बत में |

 
भले ही एक सातवाँ अजूबा हो,
पर दूसरा तो मिसाल है कि
आसमां को जमीं पर लाया जा सकता है,
बशर्ते लाने वाला होना चाहिए |

 
मुमताज को भी जलन होगी ,
फाल्गुनी बनने की,
जिसकी याद के आसुओं से
दशरथ ने पहाड़ तक को काट दिया |

 
ये इबारत है इन्सान की फौलादी इक्षाशक्ति की
जिसने पहाड़ को झुकना सिखा दिया
ये इबारत है मुहब्बत की जो कहीं बेहतर है
लैला-मजनूँ और हीर -रांझो की कहानियों से |
 
- पथिक (१९.०८.२०१५)

Sunday, July 26, 2015

सत्ता का खेल - २६.०७.२०१५

 
 
 

सत्ता का खेल  

 
जख्मों को हरा रहने दो,
थोड़ा नासूर और बनने दो
सियासत बनी रहे बदस्तूर,
बस इसका ख्याल रहने दो
...
इस पार हो या सीमा पार,
तल्ख़ मौहाल को रहने दो
रोटी छिनकर अभागों से
बुझती राखों में आग भरने दो
 
हर तरफ रंग-ए-मजहब
का शोर बढ़ते रहने दो
इन फरेबों की खातिर
लाशों को गिरते रहने दो
 
आवाजें आएंगी ठहरने की
इस पार भी उस पार भी
उसे अनसुना कर
खेल को बदस्तूर चलने दो

Saturday, July 25, 2015

आज का मुक्तक २५.०७.२०१५

शहीद चंद्रशेखर आजाद की याद में आज का मुक्तक ,
 
 
काबिल नहीं हैं ये सियार और गीदड़
कि नमन कर सके उन शेरों को,
जिन्होंने बलिदान दिया सिर्फ इसलिए ...

कि स्वराज होगा, कोई गुलाम नहीं होगा
और कोई कत्लखाना नहीं होगा यहाँ
पर अब हर कोई गुलाम है किसी और गुलाम का
स्वराज के नाम पर पार्टी-तंत्र और कॉरपोरेट-तंत्र
और अफ़सोस है कि ये सियार और गीदड़
खा रहे नोच-२ कर लाश ........हाँ जिन्दा लाश को
कि कत्लखाना ही तो है यहाँ हर जगह...हर जगह |

Saturday, July 11, 2015

आज का मुक्तक १०.०७.२०१५

जिन सीनों में कुछ राज दफ़न हों
उन सांसों को खामोश कर दो ,
मगर क्या करें उन आँखों को ,
जो मरने पर भी राज उगल देती है |

Friday, July 10, 2015

आज का मुक्तक १०.०७.२०१५

जो आँखे है दफ़न मगरूर रंगीन चश्मों से,
उन्हें क्या खाक दिखेगा रंग सच्चाई का

आज का मुक्तक ०९.०७.२०१५

वक़्त आखिर तू नाकाफी ही रहा
वक्त के लिए मुझे तैयार करने में

Tuesday, July 7, 2015

सरकार

सरकार

 
हर बार आती एक सरकार,
ना तेरी ना मेरी सरकार,
सरकार तो होती है बस,
सरकार की सरकार |
 
हर दल की है सरकार,
हर टोपी की है सरकार,
बस गुमनाम है उसमे,
हमारे सरोकार की सरकार |
 
हर शोर की सरकार,
हर कौम की सरकार,
बस खौफ में है,
आम आवाज सरकार |

Friday, June 26, 2015

आज का मुक्तक (२६.०६.२०१५)

 
भले ही था एक बूंद प्यार का मेरे पास,
पर कतरा-२ उस बूंद का अर्पण था तुझे,
पर पता नहीं, कैसे प्यासे रह गए तुम,
उससे जो मधुशाला की प्यास बुझा गया|
 
- पथिक (२६.०६.२०१५)